लो बीपी के लक्षण और 13 घरेलू उपचार : Low Blood Pressure in Hindi

hindimehealth123
7 Min Read

लो ब्लड प्रेशर होने के लक्षण और इलाज : दिल की हर धड़कन के साथ हमारा खून नसों में धमनियों पर एक दबाव डालता है और जो दबाव खून द्वारा धमनियों पर बनाया जाता हैं उससे ब्लड प्रेशर कहते हैं। लो बीपी होना पर ब्लड प्रेशर कम हो जाता हैं जिसे मेडिकल भाषा में हाइपोटेंशन (hypotension) के नाम जाना जाता हैं। रक्तचाप कम होने की वजह से किडनी, लिवर, दिमाग और लंग्स जैसे शरीर के प्रमुख अंगो तक सामान्य मात्रा में खून नहीं पहुँचता। जिससे स्थायी या अस्थायी रूप से नुकसान हो सकता हैं। कुछ लोगो को बीपी लौ होने पर कुछ खास परेशानी नहीं होती और कुछ को चक्कर आना, बेहोशी, आँखों के आगे अँधेरा छा जाना जैसे समस्याएं आती हैं। आज इस लेख में हम आपको लो बीपी के लक्षण और उपचार के घरेलू  नुस्खे : Low Blood Pressure Symptoms in Hindi बताएँगे।

लो बीपी के लक्षण और 13 घरेलू उपचार
Low Blood Pressure in Hindi


एक स्वस्थ व्यक्ति का समान्य ब्लड प्रेशर (Normal Blood Pressure) 120/80 mm Hg होता हैं। जो लोग शारीरिक रूप से फिट है और उनका वजन भी नार्मल है उनका बीपी समान्य से थोडा कम रहता हैं। अगर बीपी 90/60 mm Hg या इससे भी कम चला जाता हैं तो उसे बीपी लो होना यानी हाइपोटेंशन कहते हैं। ज्यादा उम्र के लोगो में ये समस्या ज्यादा देखी जाती हैं। पर आजकल नौजवानों में भी लो बीपी की प्रॉब्लम बढती जा रही हैं।

बीपी लो क्यों होता हैं? कुछ समान्य कारण

  1. शरीर में खून की कमी होना।

  2. ये एक जेनेटिक समस्या भी होती हैं मतलब अगर आपके परिवार में पहले किसी को होता था तो आपको होने की संभावना भी ज्यादा रहती हैं।

  3. डिहाइड्रेशन यानी बॉडी में पानी की कमी हो जाना।

  4. प्रेगनेंसी में माँ और बच्चे दोनों को खून की जरुरत होती है इसलिए प्रेगनेंसी में भी बीपी लो हो जाता हैं।

  5. किसी दुर्घटना के कारण खून ज्यादा बह जाना।

  6. बॉडी में जरुरी पौषक तत्वों की कमी होना।

  7. दिल का कोई रोग होना

लो ब्लड प्रेशर होने के लक्षण : LOW BP SYMPTOMS IN HINDI

कई बार बीपी लो तब होता हैं जब आप काफी देर से लेटे या बैठे हो और अचानक खड़े हो जाओ। इसे postural hypotension कहा जाता हैं। जिसमे हल्का सिर दर्द या चक्कर आने लगता हैं। पर अगर इसके अलावा आपको निचे दिए गए लक्षण भी दिखाई दे तो आप तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपने रक्तचाप की जांच (Blood Pressure Test) कराए।

  1. काफी थकान होना

  2. चक्कर आना

  3. आँखों के आगे अँधेरा छा जाना

  4. जी मिचलाना

  5. कमजोरी महसूस होना

  6. सांस लेने में तकलीफ होना

  7. डिप्रेशन

  8. भूख मर जाना

  9. खड़े होने पर बेहोशी आना

  10. दिल की धडकन तेज़ होना

लो बीपी होने पर घरेलू उपाय : LOW BLOOD PRESSURE TREATMENT

1)नमक का पानी पिए

लो ब्लड प्रेशर होने पर नमक का पानी पीना काफी फायदेमंद होता हैं। नमक में सोडियम होता हैं जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने में मदद मिलती हैं। पर इस घरेलू नुस्खे का सेवन करते समय ध्यान रखे नमक ज्यादा ना ले क्योंकि इसके नुकसान भी हो सकते हैं।  एक गिलास पानी में आधा चमच्च नमक की मिलाए और पीले।

2. भीगे हुए किशमिश

गिरे हुए रक्तचाप को नार्मल करने में किशमिश एक असरदार होम रेमेडी होती हैं। किशमिश में कई ऐसे पौषक तत्व होते हैं जो लो बीपी को समान्य करने में सहायता करते हैं।

इस आयुर्वेदिक नुस्खे को करना काफी आसान हैं। रात को 5-10 किशमिश एक गिलास पानी में भिगोकर रखे और सुबह खाली पेट किशमिश खाले। उसके साथ में वो पानी भी पीले। इस नुस्खे का पूरा असर होने के लिए किशमिश खाने के बाद एक घंटे तक कुछ खाए पिए ना।

3. तुलसी और शहद

तुलसी एक ऐसे जड़ी बूटी है जिसके अनेको स्वास्थ्य लाभ होते हैं। तुलसी में कई ऐसे पौषक तत्व होते हैं जिनसे लो बीपी को फिर से नार्मल करने में सक्षम होते हैं। 10-15 तुलसी की ताज़ा पत्तिया को धोले और उन्हें पीस कर उनका रस निकाल ले। अबिस रस में एक चमच्च शहद की मिलाए और इसे दिन में 2 बार सुबह शाम ले।

4. कॉफ़ी

रक्तचाप कम होने पर कॉफ़ी या कैफीन युक्त कोई तरल पीने से अस्थायी रूप से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता हैं। अगर आपको लो बीपी की शिकायत होती रहती हैं तो दिन में सुबह के समय या फिर खाने के साथ एक को कॉफ़ी पिए। पर ध्यान रहे कॉफ़ी की आदत ना डाले क्योकि लम्बे समय तक कैफीन का सेवन नुकसानदायक होता हैं।

5. दूध और बादाम

लो ब्लड प्रेशर के घरेलू ट्रीटमेंट के लिए दूध और बादाम एक और जाँची परखी होम रेमेडी है। रात को सोने से पहले 5 बादाम पानी में भिगोकर रखे और सुबह उनका छिलका उतार कर उन्हें पीसकर पेस्ट बनाए। इस बादाम के पेस्ट को एक गिलास दूध में डालकर उबाले और थोडा ठंडा होने पर दूध पीले। प्रतिदिन एक गिलास बादाम का दूध पिए।

ब्लड प्रेशर लो होने पर क्या करे? सावधानिया और उपाय

  1. पानी और दुसरे तरल पेय पदार्थ ज्यादा पिए।

  2. नियमित रूप से एक्सरसाइज या योगा करे।

  3. एक ही जगह लम्बे समय तक खड़े ना रहे।

  4. शराब से परहेज करे।

  5. काफी समय तक लेटने या बैठे रहने के बाद एकदम से खड़े ना होए।

  6. दिन में 2 बार सुबह और शाम 1-1 गिलास गाजर के जूस में शहद मिलकर पिए।

  7. ज्यादा वजन ना उठाए

  8. ब्लड प्रेशर कम होने पर निम्बू पानी पिए।

मित्रो इस लेख लो ब्लड प्रेशर के लक्षण और उपचार : Low Blood Pressure treatment in Hindi? को लेकर अगर आपके कोई सवाल है तो कमेंट्स में जरुर लिखे। हमारा कोई पाठक अगर लो बीपी के लिए कोई घरेलू नुस्खा या उपाय शेयर करना चाहता है तो वो भी कमेन्ट के जरिये शेयर कर सकता हैं।

Share this Article
Leave a comment