सेहत के लिए फायदेमंद हैं तरबूज के बीज! इन्हें फेंके नहीं!

hindimehealth123
4 Min Read

तरबूज के बीज के गुण
तरबूज के बीज के गुण


हम सभी को पसंद होता है तरबूज खाना। गर्मियों में हमारी प्यास और भूख को शांत करके हमें ताजगी देता है तरबूज। अक्सर आप भी कभी कभी तरबूज खाते समय तब परेशान हो जाते होंगे जब इसे खाते वक्त बीज आपके मुंह में आ जाते हैं। कुछ लोग तो पूरे बीजों समेत ही तरबूज को खा लेते हैं। दोस्तों बहुत ही कम लोगों को इस बारे में पता होता है की तरबूज के बीज हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जो कई बीमारियों से हमारी रक्षा करते हैं। इसके बीजों को हमेशा खाना चाहिए। चलिए जान लेते हैं तरबूज से मिलने वाले स्वास्थ्यवर्धक लाभ क्या होते हैं।

तरबूज के बीज के गुण- tarbuj ke beej ke benefits

आपको बता दें की इन बीजों में उचित मात्रा में पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। जैसे फाइबर, आयरन, प्रोटीन और जिंक। इसके अलावा इसमें सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है माइक्रो न्यूट्रिएंट्स। इन बीजों को खाने से ये सारे तत्व हमारे शरीर में पहुंच जाते है और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देते हैं।

दिल की बीमारियां

हृदय रोग यानि दिल की बीमारियां एक बढ़ती हुई समस्या बन चुकी है। एैसे में हमें अपने खान—पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। यदि आप तरबूज से निकलने वाले बीजों को खाते हो तो इससे कभी आपको हार्ट अटैक नहीं होगा। एैसा इसलिए क्योंकि इसमें पॉली अनसेटूरेटिड फैटी एसिड और मोनु सेटूरेटिड फैट एसिड होता है।जो हृदय घात की संभावना को कम करने का काम करते हैं। इसके बीज खाने से शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है।

घटाए वजन

    तरबूज के बीज में आपके वजन को घटने की क्षमता होती है। यानि यह आपके वजन को कम करने का काम करते हैं। एैसा इसलिए क्योंकि इन बीजों में कैलोरी बहुत कम होती है और खाने से हमें बार—बार भूख नहीं लगती है।

    फायदेमंद है बालों के लिए

    आपको बता दें की इन बीजों में उचित मात्रा में अमीना एसिड होता है जिससे बालों की गंभीर समस्याएं दूर हो जाती हैं। आप यदि तरबूज के बीजों को रोज सुबह चबा—चबाकर खाते हो तो इससे आपके बालों को ताकत और मजबूती मिलेगी।

    डायबीटीज की समस्या में

    दोस्तों मधुमेह यानि शुगर में आप तरबूज के बीजों का सेवन कर सकते हो। यह आपके शुगर को निंयत्रित करने का काम करता हैं।इसलिए ये तरबूजे के बीज किसी कारगर औषधि से कम नहीं होते हैं डायबीटीज के मरीजों के लिए।

    मेटाबॉलिक में प्रगती

    शरीर में मेटाबॉलिक में प्रगती को काफी तेजी से बढ़ाते हैं ये बीज। एैसा इसलिए क्योंकि इसमें मैग्नीशियम तत्व और मिनरल होता है।

    चेहरे की समस्या में

    दोस्तों हमारे चेहरे पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं जिनमें खासकर की मुंहासे मुख्य होते हैं। यदि आप तरबूज के बीज का तेल अपने चेहरे पर नियमित लगाते हैं तो इससे आपकी ये समस्याएं ठीक हो जाएंगी।

    बनाएं त्वचा को जवां

    आपकी त्वचा को जवां और सुंदर बना सकते हैं ये बीज। क्योंकि इनमें एंटी आॅक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे को कोमल और जवां बन सकते हैं।

    और भी पढ़ें —

    Vajan badhane ke Upay tarike

    Yoga ke svaasthy laabh

    Din mai kitna pani pina Chahiye

    Share this Article
    Leave a comment