पेट की गैस खत्म करने के घरेलू नुस्खे – home remedies for gastric problem in Hindi

hindimehealth123
4 Min Read

दोस्तों बहुत से लोगों में पेट की गैस की समस्या देखी जाती है। जिसका वे उपचार करवाते—करवाते थक जाते हैं। एैसे में फिर भी कोई असर नहीं होता है। आपको बता दें की कई बार गैस ट्रबल होने से बहुत से लोगों को समाज में बेइज्जती तक भी सहन करनी पड़ती है। गैस को रोकना आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। तो चलिए जान लेते हैं कैसे पेट की गैस को खत्म कर सकते हो वो भी घेरलू नुस्खों के जरिए।

home remedies for gastric problem in Hindi

पेट की गैस खत्म करने के घरेलू नुस्खे –home remedies for gastric problem in Hindi

जीरा

जीरे को आप अपनी डाइट में शामिल करें। इससे पेट की गैस की समस्या दूर हो जाएगी। जीरे की सिर्फ आपको एक चुटकी का इस्तेमाल करना है। आप गरम पानी के साथ जीरे का सेवन करें। इससे पेट में बनने वाली गैस खत्म हो जाती है। प्राचीन समय से ही पेट की हर बीमारी का उपचार जीरे से ही होता आया है। खाली पेट सुबह के समय पानी में एक चुटकी जीरा डालकर पीने से आपको पेट के रोग नहीं लगेंगे।

पुदीने की चाय

कई रोगों का उपचार करता है पुदीना। पेट की गैस होने पर आप नियमित चाय में पुदीने की पत्तियों को डालें। इससे आपके पेट के रोग ठीक हो जाएंगे। साथ ही पेट की गैस भी।

अदरक का रस

अदरक में कई एैसे तत्व होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं।अगर आप अदरक को खाने में या फिर सलाद के रूप में खाते हो तो इससे आपके पेट की सफाई होगी। अदरक आंतों को भी साफ करता है।

चबाकर खाएं खाना

जल्दी बाजी के चक्कर में अक्सर बहुत से लोगों को देखा जाता है की वे खाना तेजी से खाते हैं और उसे ​थोड़ा बहुत चबाकर निगल लेते हैं। लेकिन यह बहुत गलत आदत है। आप जब खाना चबाकर नहीं खाते हो तो इससे ये खाना पेट में जाकर हजम नहीं होता है और फिर गैस बनाने का काम करता है। इसलिए आप भोजन को हमेशा चबा—चबाकर खाएं।

नींबू पानी

नींबू हमारी आंतों को साफ करता है। पेट में गैस होने पर आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर उसका सेवन करें। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और यह पेट से गंदी चीजों को खत्म करता है। आप नींबू की चाय भी सुबह खाली पेट ले सकते हो।

कैमाइल टी

लाभदायक होती है कैमाइल टी हमारे पेट के लिए। आपको बाजार में आसानी से ये मिल जाएगी। इसका सेवन करने से पेट में गैस नहीं बनती है। और कब्ज की समस्या को भी ये चाय आसानी से खत्म कर देती है।

कद्दू

आप अगर कद्दू का साग यानि की सब्जी निय​मित खाते हो तो इससे आपका खाना आसानी से हजम होगा साथ ही पेट में गैस नहीं बनेगी। इसके अलावा यह उदर के अन्य रोग जैसे अपच, पेट में दर्द होना आदि की समस्या से भी आपको बचाता है । इसलिए कद्दू की सब्जी भी आप जरूर खाएं।

एक्टिव रहें

दोस्तों आपको बता दें की यदि आप एक ही जगह पर बैठकर कई घंटों तक काम करते रहते हो तो इससे पेट में गैस बनना स्वभाविक है। और यह गैस का मुख्य कारण भी हेाता है।इसलिए आप एक घंटे से अधिक ना बैठें। बीच—बीच में थोड़ा बहुत चल फिर लिया करें। घर हो या आॅफिस आपको एक्टिव रहना बहुत जरूरी है।

इन कुछ आसान से वैदिक घरेलू नुस्खों से आपको जरूर पेट की इस बीमारी से निजात मिलेगा।

Share this Article
Leave a comment