जल्दी वजन बढ़ाने के 10 आसान घरेलू उपाय और तरीके हिंदी में

hindimehealth123
8 Min Read

वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय

वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय

 

Vajan Kaise Badhaye in Hindi:बहुत से ऐसे लड़के और लडकिया है जिनका वजन बहुत कम है ऐसे लोगो की शिकायत रहती है की वो खाते पीते तो है पर उनके शरीर को नहीं लगता। ज्यादा पतला शरीर कमजोरी को भी दर्शाता है और दिखने में बिलकुल अच्छा नहीं लगता। एक धारना जो बनी हुई है की वजन घटाना कही ज्यादा मुश्किल होता है मोटापा बढाने के मुकाबले में, ये गलत है। नेचुरल तरीके से weight gain करना इतना आसान काम नहीं हैं। दुबले लोगो के मन में ये सवाल रहता है की वो वजन कैसे बढाए? जल्दी मोटा होने के लिए वो क्या खाना (diet) खाए ? ऐसे सभी सवालो के जवाब आज हम देने जा रहे हैं जिसमे आप जानेंगे वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय और तरीके :Vajan badhane ke Upay Tarike.


बढ़ाने के घरेलू उपाय और तरीके :Vajan badhane ke Upay Tarike

  1. भूख कम लगने से जरुरी खुराक ना ले पाना वजन ना बढ़ने का एक प्रमुख कारण होता हैं।

  2. पाचन शक्ति कमज़ोर होना या पाचन से संबधित बीमारिया।
  3. खाने में जरुरी पौषक तत्वों की कमी होना।
  4. एक्सरसाइज या अन्य कोई शारीरिक गतिविधिया ना करना।
  5. खानों के समय के बीच में ज्यादा अंतराल रखना।
  6. दवाओ के साइड इफेक्ट्स होने से भी वजन कम हो जाता हैं।
  7. Hiv Aids और कैंसर जैसे बीमारियों से भी अचानक वेट लूस हो जाता हैं

वजन बढ़ाने के घरेलू नुस्खे और तरीके-VAJAN BADHANE KE GHARELU UPAY IN HINDI

Weight Gain करने में एक जरुरी बात जिस पर ध्यान देना जरुरी है वो ये है कि जब वजन बढ़ता है वो शरीर के हर हिस्से में सामान रूप से बढे। ऐसे नहीं की बस पेट ही बढ़ जाए। निचे दिए घरेलू नुस्खे से आप जल्दी अपना वजन बढ़ा पाएंगे।

1. दूध और केला

वजन बढ़ाने के लिए उच्च कैलोरी युक्त खाने के जरुरत होती है और केले में कैलोरी काफी होती हैं। इसके साथ में केले में उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और पोटाशियम भी होता हैं जिससे आपकी बॉडी को काफी एनर्जी मिलती हैं। तेज़ी से weight gain लिए सुबह समय शाम एक गिलास दूध के साथ केले खाए। दूध में एक चमच्च चीनी की भी मिलाए। अगर आप चाहे तो खाने के साथ भी केले खा सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए दूध और केले का जूस बनाकर पिए।

2. आलू खाए

आलू भारतीय रसोईघर में पायी जानी वाली आम सब्जी हैं। दुबले पतले लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए आलू खाना शुरू करे। आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी होती है जिससे मोटापा बढ़ाने में मदद मिलती हैं। आलू को आप उबाल कर या इसकी सब्जी बनाकर खाए। इसके अलावा फ्रेंच फ्राइज या आलू के चिप्स भी खा सकते हैं।

3. दिन में सोना

शरीर पर चर्बी बढ़ाने के लिए जितने जरुरी खुराक है उतना ही सोना भी हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार जिन लोगो को कुछ kg weight बढ़ाना है तो उन्हें दोपहर के खाने के बाद 45 मिनट से 1 घंटे तक जरुर सोना चाहिए। ऐसा इसलिए जरुरी है क्योंकि जब हम खाना खाकर सोते है तब कैलोरी जलने के प्रक्रिया को बेहतर करके उससे फैट का निर्माण करता हैं जिससे वजन बढ़ने में मदद मिलती हैं।

4. आम और दूध का जूस

ताज़ा आम और दूध का जूस बनाए और दिन में 2 बार पिए। रोजाना आम के जूस के सेवन से कुछ ही दिनों में आपको असर दिखाई देने लगेगा। आम में उच्च कैलोरी के साथ कई फायदेमंद मिनरल और विटामिन्स भी होते हैं। अगर आप चाहे तो आम खाने के बाद एक गिलास दूध भी पी सकते हैं।

5. अंजीर और किशमिश

किशमिश में फैटी एसिड और अंजीर में polyunsaturated fats होते हैं जिससे बहुत कैलोरी मिलती हैं। इस वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय के  5 सूखी अंजीर और लगभग 25 ग्राम किशमिश पानी में भिगोकर रात को दे। अगले दिन सुबह इसका आधा खाए और बचा आधा शाम को खाए। ऐसा आपको पुरे एक महीने तक करना हैं।

6. नियमित व्यायाम करे

मोटा होने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरुरी होता हैं। एक्सरसाइज करने से मेटाबोलिज्म बेहतर होता है जिससे अच्छी भूख लगती हैं और जब भूख लगेगी तो खाया पिया भी अच्छा जायगा। कुछ लोगो को ये भ्रान्ति होती है की पतले लोगो को एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए जो की बिलकुल गलत हैं। एक संतुलित डाइट के साथ हलकी फुलकी एक्सरसाइज या योगा करने से वजन जल्दी बढ़ाने में मदद मिलती हैं।

7. अंडे खाए

अंडे खाने से हमें प्रोटीन, वसा और कैलोरी काफी मिलती हैं जो weight बढ़ाने के लिए आवश्यक होता हैं। अगर आप जिम करते है तो आपको उबले अंडे के सफेद हिस्से खाने की सलाह जरुर मिली होगी। इससे काफी मात्रा में प्रोटीन मिलता है जो मसल्स बनाने में मदद करता हैं। उबले अंडे के अलावा आप अंडे की ऑमलेट भी खा सकते हैं।

8. बादाम का दूध पिए

वजन बढ़ाने के तरीके में बादाम का दूध काफी फायदेमंद होता हैं। दूध में कुछ बादाम, अंजीर और खजूर डालकर पकाए और थोडा ठंडा होने पर पिए। दूध पीने के बाद बचे बादाम, अंजीर खजूर को भी खाले। रोजाना एक बार बादाम का दूध 30 दिन तक पिए और असर खुद देखे।

9. मीट खाए

अगर आपको मांसाहार से परहेज नहीं है तो कुछ किलो वजन बढ़ाने के लिए मीट खाना शुरू करे। मीट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, वसा, आयरन और कई और पौषक तत्व होते हैं जो मोटापा बढ़ाने के लिए जरुरी होते हैं।

10. पनीर

अगर हम सब से पसंदीदा सब्जी के बारे में पूछा जाये तो पनीर की सब्जी हर किसी की पसंद में शामिल जरुरी होगी। पनीर न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि वजन बढ़ाने के लिए भी एक रामबाण उपाय हैं। पनीर में काफी फैट और उच्च स्तर का प्रोटीन होता हैं जो बिना पेट बढाए वजन बढ़ाने में मदद करता हैं।

वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय : क्या करे और क्या नहीं?

  1. धीरे धीरे अपनी खुराक को बढाए।
  2. पानी जज्यादा पिए जिससे पाचन क्रिया बेहतर होगी।
  3. सब्जिया और फल जायदा खाए।
  4. दोपहर में कम से कम एक घंटा जरुर सोए।
  5. दिन में किसी भी समय का खाना ना छोड़े।
  6. खाना खाने से पहले पानी या कोई और लिक्विड न पिए। क्योंकि इससे भूख कम होती हैं।
  7. खाली पेट फ्रूट्स ना खाए क्योंकि ये वजन कम करने में मदद करता हैं।
दोस्तों अगर आपको ये लेख वजन बढ़ाने के उपाय और तरीके : Vajan badhane ke liye Upay in Hindi? पसंद आया है तो इसे शेयर जरुर करे। हमें उम्मीद है आपको अपने सवाल वजन कैसे बढाए हिंदी में? का जवाब यह से जरुर मिल गया होगा।

Share this Article
Leave a comment