|
अलसी खाने का सही तरीका क्या है– हेलो दोस्तों, आज हम बात करने वाले है एक बहुत ही ख़ास चीज़ की “अलसी”, अलसी खाने के फायदे और नुकसान क्या है और अलसी खाने का सही तरीका क्या है। अगर आप अलसी के बारे में जानना चाहते है तोह आप इस आर्टिकल को पढ़ते रहिये
अलसी हमारे सेहत के लिए लाभदायक है
अलसी मे क्या-क्या पाया जाता है – अलसी मे कल्शियम, फास्फोरस, आयरन,रिबोफ्लेविन, केरोटीन और थाइमिन पाया जाता है | अलसी को औषधि के रूप मे उपयोग मे लाया जाता है |
इसके महत्वपूर्ण गुणकी सूची कुछ इस प्रकार है –
अलसी को खाली पेट खाने पर इसके लाभ
अलसी को खाली पेट खाने से पूरे शरीर को ढेर सारे फायदे है,क्योकि खाली होने पर सारे पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित होते है और हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है |
अलसी पेट को साफ रखने में मदद करता है
आप रोजाना पेट को साफ रखने के लिए सुबह खाली पेट पानी पिया करते है | आपको बता दे की अगर आप रोज सुबह पानी के साथ अलसी ले तो आपके पेट को साफ रखने के साथ -साथ ढेर सारे और लाभ भी मिलेगा | जैसे महिलाओ के लिए ये उनके मासिक चक्र मे होने वाले दर्द को कम करने मे मदद करता है |
अलसी पाचन क्रिया में सहायक है
यदि आप अलसी को खाली पेट खाते है तो यह आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है | अलसी मे फाइबर की मात्रा जादा पाया जाता है जो हमारे आंत की क्षमता को बढाता है|
अलसी त्वचा के लिए लाभदायक है
अलसी त्वचा के लिए काफी उपयोगी होता हैं |अलसी त्वचा मे सूजन, खुजली, खुरदुरा पन को दूर रखता है| अलसी इसके अलावा फुंसी फोड़ा और बलतोड़ जैसे समयस्या को भी दूर रखता है|
अलसी वजन कम करने मे सहायक है
अलसी के खाली पेट सेवन से सबसे बड़ा फायदा यह है की यह वजन को कम करने मदद करता है | अलसी मे कुछ ऐसा गुण पाया जाता है जो वजन को बढने नही देता है | इसमे अलसी के बीज मे ऐसा गुण पाया जाता है जो आपकी भूख को मिटा देता है जिसके कारण आप खाना कम खाते है इसी वजह से वजन को कम रखने मे असरदार होता है |
अलसी बालो के लिए लाभदायक है
अलसी एक महत्वपूर्ण औषधि है| यह गंजेपन को रोकता है,अलसी के नियमित रूप से सेवन करने से बालो मे रूसी जैसी प्रोब्लेम भी खत्म हो जाती है |
अलसी मधुमेह मे सहायक है
अलसी मे लीगनिन होता है , जो हमारे खून मे शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है | जब आप खाली पेट अलसी का सेवन करते है तो इसमे उपस्थित एंटि-आक्सीडेंट बेहतर ढंग के काम करता है जो शुगर के खिलाफ कार्य करता है | अलसी शुगर की मात्रा और खून मे इंसुलिन की मात्रा को बढने से रोकता है |
बेहतर सेहत के लिए अलसी के बहुत फायदे है | लेकिन इन फायदों को और भी बेहतर बनाने के लिए इसको सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए |
आइये जानते है अलसी का उपयोगकब और कैसे करे :-
अलसी खाने का समय
अलसी को रोजाना सुबह खाली पेट पानी के साथ ले सकते है या इसके बीज को रात मे भिगो दे और सुबह मे सेवन करे | अलसी के पाउडर को पानी मे घोल कर या दूध के साथ भी ले सकते है | याद रखने वाली बात ये है की आप जब भी अलसी का सेवन करे खाली पेट करे|
अलसी खाने का सही तरीका क्या है
शुरू मे आप अलसी के दो चम्मच पाउडर को गर्म पानी के साथ मिला के ले सकते है इसका सेवन आप नियमित रूप से करेंगे तो | आपको इसका असर बहुत जल्द दिखाई देगा | इसके अलावा आप अलसी के पाउडर को किसी जूस या किसी भोजन के साथ भी ले सकते है | खाने के समय यह ध्यान रखे की खाना बनाते समय आप अलसी के पाउडर को भोजन मे ना डाले क्योकि गर्म तेल मे मिल कर अलसी अपना गुण खो देती है | अलसी के पाउडर का प्रयोग दिन मे दो चम्मच से ज़्यादा इस्तेमाल न करे |
अलसी के पाउडर को आप खुद भी बना सकते है ,अलसी केबीज को धीमी आच पर भून ले |फिर मिक्सर मे खूब महीनपीस ले और एक डिब्बे मे रख ले, डिब्बे मे हवा नही जानीचाहिए क्योकि ये हवा से खराब हो सकता है
और आप सुबह शाम एक- एक चम्मच सेवन करे |अलसी के पाउडर को दूध , पानी या फिर सब्जी ,दाल मे मिला के भी ले सकते है|
आशा करता हूँ दोस्तों की आपको अलसी खाने का सही तरीका क्या है और अलसी खाने के फायदे और नुकशान क्या है पता चल गया होगा। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तोह हमे कमेंट करके जरूर बताये और हमारे आर्टिकल को फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर शेयर करे और अपने दोस्तों को बताये।